HomeHindi Newsयुवराज के पिता योगराज सिंह को नहीं पहचानते कपिल देव, नाम सुनकर...

युवराज के पिता योगराज सिंह को नहीं पहचानते कपिल देव, नाम सुनकर दिया ऐसा रिएक्शन

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी योगराज सिंह इस वक्त अपने एक इंटरव्यू की वजह से चर्चा में है। उस इंटरव्यू में उन्होंने भारतीय टीम के महान कप्तान कपिल देव को लेकर एक ऐसी बात कही है जिसके बाद सोशल मीडिया में बवाल मचा हुआ है। योगराज सिंह ने अनफिल्टर्ड विथ समदीश के साथ इंटरव्यू में कहा है कि वह कपिल देव को गोली मारने उनके घर गए थे लेकिन उनकी मां को देखकर उन्होंने ऐसा नहीं किया था।

अब योगराज के इस बयान पर पूर्व कप्तान कपिल देव का रिएक्शन सामने आया है और जब पत्रकारों ने इस बारे में दिग्गज पूर्व कप्तान से पूछा, तो कपिल ने योगराज को पहचानने से इनकार कर दिया। कपिल के इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये पूछे जाने पर कि क्या ये घटना सच है, कपिल देव ने पूछा – ‘योगराज सिंह कौन हैं?’।

https://www.instagram.com/reel/DExLUlLShdt/?igsh=aWZ3NDRybHZndDJq

आपको बता दें योगराज सिंह कपिल देव से इस बात से नाराज थे कि जब वह भारतीय टीम के कप्तान बने तब उन्होंने योगराज सिंह को टीम से ड्रॉप कर दिया था। उसके बाद योगराज सिंह काफी ज्यादा गुस्से में थे और वह अपनी पत्नी शबनम को लेकर कपिल देव के घर सेक्टर 9 में उन्हें गोली मारने चले गए थे। यह बात उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments