HomeHindi NewsEntertainmentअम्बानी के फंक्शन में डांस करने वालो पर भड़की कंगना,कह दी ये...

अम्बानी के फंक्शन में डांस करने वालो पर भड़की कंगना,कह दी ये बड़ी बात

बॉलीवुड की बेबाक गर्ल कंगना रनौत कभी भी अपने बयानों से बवाल मचा देती है। मुद्दा चाहे फिर कोई भी कंगना पूरी तरह बेबाक होकर ही बयान देती हैं। वहीँ अब कंगना रनौत ने मुकेश अम्बानी के बेटे अनंत के प्रीवेडिंग फंक्शन में डांस करने वाले सितारों पर निशाना साध दिया है। कंगना ने किसी का नाम लिए बिना ही बॉलीवुड के सितारों पर जमकर जुबानी तीर चलाएं हैं।

क्या बोली कंगना ?

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से एक पोस्ट शेयर किया है। कंगना रनौत ने लिखा है, ‘मैंने बहुत आर्थिक तंगी झेली है लेकिन लताजी और में सिर्फ दो लोग हैं जिनके गाने सबसे ज्यादा हिट हुए हैं। लेकिन चाहे मुझे कितना भी पैसों का लालच मिला हो मैंने कभी शादियों में डांस नहीं किया। कई सुपरहिट सॉन्ग भी मुझे ऑफर किए गए जल्द ही मैंने अवॉर्ड शो भी दूरी बना ली। फेम और पैसे को ना कहने के लिए एक मजबूत शख्सियत और गरिमा की जरुरत होती है। शॉर्ट कट की दुनिया में आज की नौजवानों को ये समझने की जरूरत है कि सिर्फ पैसा कमाया जा सकता है जो ईमानदारी का हो।

कब था फंक्शन ?

गौरतलब है बीते 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन थे और इसमें देश-दुनिया के तमाम सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी।वहीँ बॉलीवुड के कई सितारे इन दौरान डांस करते नजर आये थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments