HomeHindi NewsIPL में दोनों हाथों से बॉलिंग कर चौंकाया.. कामिंदु मेंडिस लगा चुके...

IPL में दोनों हाथों से बॉलिंग कर चौंकाया.. कामिंदु मेंडिस लगा चुके हैं दो शतक

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस सुर्खियों में हैं। कामिंदु मेंडिस दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हैं और वे टेस्ट मैच में दो शतक भी बना चुके हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइड़र्स दोनों हाथों से गेंदबाजी कर बल्लेबाज को भी चौंका दिया। इस मैच में भले ही हैदराबाद की टीम हार गई, लेकिन कामिंदु मेंडिस चर्चा में आ गए। श्रीलंका के प्रतिभाशाली क्रिकेटर कामिंदु मेंडिस घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेल रहे हैं।

रिचमंड कॉलेज में क्रिकेट खेलना शुरू किया

30 सितंबर 1998 को गाले, श्रीलंका में जन्मे मेंडिस ने रिचमंड कॉलेज में क्रिकेट खेलना शुरू किया। उन्होंने दोनों हाथों से गेंदबाजी करने की क्षमता दिखाई और एक क्रिकेटर के रूप में पहचान दिलाई। उन्होंने मार्च 2025 में हैदराबाद कैंप में शामिल होने के लिए शादी के बाद अपना हनीमून तक टाल दिया।

दाएं हाथ से ऑफ-स्पिन और बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी

कामिंदु मेंडिस दाएं हाथ से ऑफ-स्पिन और बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी कर सकते हैं। वे घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और 2018 में श्रीलंका की अंडर-19 टीम की कप्तानी की। 2018 में ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी 20 मैच खेला। 2022 में उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया। 2024 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो शतक बनाए। इससे पता चला कि वह बल्लेबाजी भी अच्छी कर सकते हैं। आईपीएल 2025 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने कामिंदु मेंडिस को 75 लाख रुपये में खरीदा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments