HomeHindi NewsDelhi Newsकमल नाथ ने फिर कही बड़ी बात.. दिग्विजय सिंह का अपना दावा

कमल नाथ ने फिर कही बड़ी बात.. दिग्विजय सिंह का अपना दावा

दिल्ली में भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ का बयान आया है। मीडिया ने जब उन पर सवालों की बौछार की तो उन्होंने कहा कि मेरी तो कहीं बात नहीं हुई। इससे कयास लग रहे हैं कि क्या कमलनाथ कांग्रेस पर दबाव बना रहे हैं। या फिर वे इस मुद्दे को टालकर भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं। बहरहाल आज या कल में स्पष्ट हो जाएगा कि कमलनाथ की रणनीति और अगला कदम क्या है।
हमारे टच में हैं कमलनाथ : दिग्विजय
कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरी कमलनाथ से लगातार चर्चा हो रही है, कांग्रेस नेतृत्व की लगातार उनसे चर्चा हो रही है। उनके जैसा व्यक्ति जिन्होंने कांग्रेस से शुरुआत की, जिन्हें हम सब इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा मानते थे, उन्होंने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है, वे कांग्रेस के स्तंभ रहे हैं। उन्हें कौन सा पद नहीं मिला? केंद्र में मंत्रिमंडल, एआईसीसी में महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री। उन्हें सभी पद मिले हैं। मुझे नहीं लगता कि वे पार्टी छोड़ेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ईडी, आईटी, सीबीआई का दबाव जो सब पर है, वह उनपर भी है लेकिन कमलनाथ का चरित्र दबाव में आने वाला नहीं है। वे और कैसे इसका खंडन करेंगे। न उन्होंने इस्तीफा दिया है और न ही वे भाजपा में शामिल हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments