HomeHindi NewsChhattisgarh Newsसीएम विष्णु देव साय पर बोले कैलाश खेर.. शुभ नाम की व्याख्या...

सीएम विष्णु देव साय पर बोले कैलाश खेर.. शुभ नाम की व्याख्या कर कहा-यथा नाम तथा गुण

सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर में उनके निवास में मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने कैलाश खेर का छत्तीसगढ़ आने पर आत्मीय स्वागत किया और उनका सम्मान भी किया। इस दौरान कैलाश खेर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शुभ नाम की व्याख्या की। खेर ने कहा कि साय वही जो साया दे। मुख्यमंत्री साय यथा नाम तथा गुण हैं। उल्लेखनीय है कि कैलाश खेर राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित जोहार तिरंगा कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए थे।

अपने गीतों से बांधा समां

मशहूर गायक कैलाश खेर और उनके साथियों ने देश-भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनके देश भक्ति गीतों को सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में इंडोर स्टेडियम में जोहार तिरंगा कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। संस्कृति विभाग के कार्यक्रम में देश के मशहूर गायक कैलाश खेर और साथियों ने सुरमयी प्रस्तुति दी। इस दौरान कैलाश खेर ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और जान है हमारी तिरंगा समेत अपने सूफी गीतों से सबको मंत्रमुज्ध कर दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उपस्थित लोगों ने देशभक्ति भाव से ओतप्रोत होकर सुर में सुर मिलाया और तालियां बजाकर गायकों का हौसला बढ़ाया।

भारत माता की जयकारे से गूँज उठा स्टेडियम

CM विष्णु देव साय ने ट्वीट किया कि “सदा शक्ति बरसाने वाला, वीरों को हरषाने वाला, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा”। पार्श्व गायक, पद्मश्री कैलाश खेर ने देशभक्ति गीतों से समा बाँधा, जिससे पूरा स्टेडियम भारत माता की जयकारे से गूँज उठा। हमारा तिरंगा देश की आन-बान-शान है, जिससे देशवासियों को अथाह प्रेम है। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं। आइये “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़कर घर-घर तिरंगा लगाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments