HomeHindi Newsजो रूट को बैजबॉल भूलकर इस अंदाज में करनी होगी बल्लेबाजी, पूर्व...

जो रूट को बैजबॉल भूलकर इस अंदाज में करनी होगी बल्लेबाजी, पूर्व क्रिकेटर की अहम सलाह

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच कल से राजकोट के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इंग्लैंड की टीम के स्टार बल्लेबाज जो रूट का अब तक इस सीरीज में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। ऐसे में इंग्लैंड के फैंस ऐसी उम्मीद कर रहे होंगे कि जो रूट राजकोट टेस्ट मैच में बड़ी पारी खेलें। लेकिन जो रूट को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने अहम सलाह दी है।

जो रुट को बैजबॉल अंदाज भूलकर क्लासिक अंदाज में करनी होगी बल्लेबाजी:माइकल वॉन

इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान माइकल वान ने जो रूट को एक अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि जो रूट को बैजबॉल अंदाज भूलकर अपने वास्तविक क्लासिक अंदाज में बल्लेबाजी करनी होगी। जो रूट के लिए सबसे बड़ी समस्या जसप्रीत बुमराह है। क्योंकि जसप्रीत बुमराह जो रूट को आठ बार आउट कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments