HomeHindi Newsमुल्तान टेस्ट मैच में जो रूट ने जड़ दिया अपने करियर का...

मुल्तान टेस्ट मैच में जो रूट ने जड़ दिया अपने करियर का छठवां दोहरा शतक

इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम के बीच मुल्तान क्रिकेट मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज पहले टेस्ट मैच का चौथे दिन का खेल जारी है और पहले सेशन में ही इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज जो रूट ने दोहरा शतक जड़ दिया है। जो रूट 171 रनों पर तीसरे दिन का खेल के अंत में बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन आज पहले सेशन में ही उन्होंने दोहरा शतक जड़ दिया है।

अपने करियर का रूट ने जला छठवा दोहरा शतक

इंग्लैंड टीम के स्टार बल्लेबाज जो रूट इस वक्त टेस्ट क्रिकेट में अपनी पीक पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। लगातार जो रूट रन बना रहे हैं और पाकिस्तान की फट्टा विकेट में तो जो रूट को आउट करने वाले भी कोई भी गेंदबाज नहीं है। यही वजह है कि जो रूट लगातार रन बना रहे हैं और अब उन्होंने अपने शतक को दोहरे शतक में तब्दील कर दिया है और इंग्लैंड इस वक्त मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments