HomeHindi Newsसिर्फ 16 रनों की पारी खेलकर भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर...

सिर्फ 16 रनों की पारी खेलकर भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए जो रूट

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज दूसरे टेस्ट मैच का चौथे दिन का खेल जारी है और इंग्लैंड की टीम इस वक्त संकट में दिखाई दे रही है। इंग्लैंड के टीम ने 6 विकेट गवा दिए है जिसमें इंग्लैंड के टीम के पूर्व कप्तान जो रूट का विकेट भी शामिल है जिन्होंने 10 गेंद का सामना किया और 16 रनों की पारी खेली और अश्विन की गेंद पर आउट हो गए।

भारतीय सरजमीं पर जो रूट ने पूरे किए 1000 रन

रूट ने अपनी इस छोटी पारी के बावजूद भी खास रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने भारतीय सरजमीं पर अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। भारत में 1000 टेस्ट रन का आंकड़ा छूने वाले वह इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सिर्फ क्लाइव लॉयड, एलिस्टर कुक, गॉर्डन ग्रीनिज और मैथ्यू हेडन ने ही यह कारनामा किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments