HomeHindi Newsजो रूट ने शतक लगाते ही अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, भारत...

जो रूट ने शतक लगाते ही अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच रांची के मैदान पर चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज चौथे टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल समाप्त हुआ और इंग्लैंड के टीम के पूर्व कप्तान जो रूट ने शानदार शतक जड़ दिया। जो रूट इस सीरीज में मात्र 77 रन अब तक छह पारियों में बना सके थे लेकिन जो रूट ने आज शानदार शतक जड़ दिया है।

भारत के खिलाफ 10 टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने जो रूट

इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज जो रूट भारत के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं जो रूट अब तक भारत के खिलाफ 10 टेस्ट शतक जड़ चुके हैं। रूट के अलावा स्टीव स्मिथ ने 37 पारियों में भारत के खिलाफ 9 शतक जड़े हैं। तो वहीं 51 पारियों में रिकी पोंटिंग ने 8 शतक भारत के खिलाफ जड़े थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments