HomeHindi Newsटेस्ट क्रिकेट में जो रूट ने जड़ा एक और शतक, तेंदुलकर के...

टेस्ट क्रिकेट में जो रूट ने जड़ा एक और शतक, तेंदुलकर के रिकॉर्ड के पहुंचते जा रहे करीब

इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान जो रूट ने एक और टेस्ट शतक जड़ दिया है। जो रूट के टेस्ट करियर का यह 33वा शतक था और लॉर्ड्स के मैदान पर उन्होंने 6वा टेस्ट शतक लगाया। जो रूट अब इंग्लैंड की टीम के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में एलिस्टर कुक की बराबरी पर पहुंच गए हैं।

सचिन के रिकॉर्ड के और करीब पहुंचते जा रहे हैं जो रूट

इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज जो रूट के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड है। और वह रिकॉर्ड सबसे ज्यादा रनों का है। सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में 15921 रन है, और जो रूट के इस वक्त 12274 रन हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर और जो रूट के बीच अब रनों का जो फासला है वह 3647 रन रह गया है। अगर जो रूट इसी तरह की शानदार फॉर्म में चलते रहे और तकरीबन 4 सालों तक खेलते रहे तो हो सकता है सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी आप टूटता हुआ देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments