HomeHindi Newsजो रूट ने मुल्तान टेस्ट में कर दिया कमाल, अपनी ही टीम...

जो रूट ने मुल्तान टेस्ट में कर दिया कमाल, अपनी ही टीम के दिग्गज को छोड़ा पीछे

इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम के बीच मुल्तान के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है इस पहले टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल जारी है और इंग्लैंड की टीम इस वक्त मजबूत स्थिति में नजर आ रही है जो रूट ना बाद 71 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी 71 रनों की पारी के दौरान जो रूट अब इंग्लैंड की टीम के लिए टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं

जो रूट ने तोड़ा सर एलिस्टर कुक का यह रिकॉर्ड

इंग्लैंड की टीम के स्टार बल्लेबाज जो रूट अब इंग्लैंड के टीम के लिए टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान सर एलिस्टर कुक का 12472 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब जो रूट उनसे आगे निकल गए हैं। जो रुट के अब 12473 रन हो गए हैं और अब जो रूट इंग्लैंड के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए हैं।

जो रूट अभी नाबाद 72 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। और हो सकता है दूसरे सेशन में जो रुट बड़ी आसानी से 100 रन भी बना लें। क्योंकि जो रूट जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं ऐसा लग नहीं रहा है कि 100 से पहले वह आउट होते हुए दिखाई देंगे, क्योंकि इस वक्त जो रूट बेहद शानदार फार्म में चल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments