HomeHindi Newsश्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एलिस्टर कुक का यह बड़ा रिकॉर्ड...

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एलिस्टर कुक का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जो रूट

श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम के बीच गुरुवार 29 अगस्त से लॉर्ड्स के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। और अब इंग्लैंड टीम की निगाहें सीरीज जीत पर होंगी। लेकिन इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम के स्टार बल्लेबाज जो रूट के निशाने पर एक और बड़ा रिकॉर्ड होगा।

एलिस्टर कुक का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रूट

इंग्लैंड की टीम के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट के पास दिग्गज क्रिकेटर एलिस्टर कुक का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करके का मौका है। अगर वो श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में सिर्फ 186 रन बना लेते हैं तो वो बतौर इंग्लिश बल्लेबाज़ श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। कुक ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में 16 टेस्ट मैचों में 1290 रन बनाए थे। इस लिस्ट में फिलहाल जो रूट 11 मैचों की 20 इनिंग के साथ कुल 1105 रन बनाकर दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments