HomeHindi NewsBihar Newsखरगे को जीतन राम मांझी ने दिया जवाब.. पूछा-आपकी सरकार ने क्या...

खरगे को जीतन राम मांझी ने दिया जवाब.. पूछा-आपकी सरकार ने क्या किया?

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लोगों से पूछना चाहता हूं कि उनकी भी सरकार यहां थी, तब उन्होंने शिक्षा के लिए क्या किया? अंबेडकर साहब ने कहा था कि राष्ट्रपति का बेटा हो या कोई दलित, सभी को एक समान शिक्षा का अधिकार है। आज तक वैसी व्यवस्था नहीं आई है। जो लोग आज इसे मना रहे हैं, वे आज तक कहां सोए थे? सामान्य वर्ग की साक्षरता दर 80 प्रतिशत है और एससी की साक्षरता दर 28 प्रतिशत है। इतने बड़े अंतर को दोषी कौन है? जिन लोगों ने 60-65 साल कर राज किया वही दोषी हैं, उन्हें इस दिन को मनाने का कोई अधिकार नहीं है।

यह बोले थे खरगे

खरगे ने कहा था कि हमारे पास लाखों करोड़ों रुपए का बजट है। भाजपा शिक्षा के क्षेत्र में बजट बढ़ाने के बजाय बजट काट रही है। इससे पता चलता है कि इन्हें शिक्षा में भी रुचि नहीं है लेकिन बाबा साहब अंबेडकर की रुचि शिक्षा में थी। वे हमेशा कहते थे कि पहले अपने बच्चों को पढ़ाओ।

कांग्रेस ने कभी आंबेडकर से न्याय नहीं किया

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने डॉ. बीआर अंबेडकर की 135वीं जयंती पर कहा कि कांग्रेस ने कभी उनके साथ न्याय नहीं किया। उन्हें भारत रत्न भी तब दिया गया, जब भाजपा की समर्थित सरकार बनी। आज भाजपा पूरे देश में उत्साह के साथ बाबा साहब सम्मान दिवस मना रही है। आज हमारे कार्यकर्ता संविधान के सम्मान के साथ-साथ बाबा साहब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प ले रहे हैं। बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बताया गया रास्ता ही इस देश को आगे ले जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments