HomeHindi Newsझारखंड के पीएस के नौकर के घर नोटों का ढेर.. 30 करोड़...

झारखंड के पीएस के नौकर के घर नोटों का ढेर.. 30 करोड़ देखकर ईडी भी भौंचक

प्रवर्तन निदेशालय (ED) रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम को गिरफ्तार किया था। ईडी का मानना है कि 20 से 30 करोड़ रुपए की काली कमाई छिपाकर रखी गई थी।

नोट गिनने की मशीन बुलवाई

झारखंड में एक नौकर के घर से करोड़ों रुपए की नकदी मिलने से हर कोई हैरान है। जब ईडी के अधिकारियों ने नोटों के ढेर देखे, तो उनकी आंखें भी फटी के फटी रह गईं। हालात यह बने कि नोट गिनने के लिए मशीनें बुलवाई गई हैं। एक अन्य मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी जेल में हैं। पीएम नरेंद्र मोदी भी झारखंड में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते रहे हैं।

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से मिले थे 350 करोड़

इससे पहले झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और कारोबारी धीरज साहू के ठिकानों पर आईटी ने रेड डाली थी। तब उनके ठिकानों से 350 करोड़ रुपए से ज्यादा का कैश बरामद हुआ था। हालांकि उनका कहना था कि ये पैसा शराब कंपनियों का है और इससे कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। इस मामले में पीएम मोदी समेत पूरी भाजपा कांग्रेस पर हमलावर रही थी और इसे मुद्दा बना लिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments