HomeSportsBGT Seriesजसप्रीत बुमराह ने बनाया एक खास रिकॉर्ड, स्टीव स्मिथ के खिलाफ ऐसा...

जसप्रीत बुमराह ने बनाया एक खास रिकॉर्ड, स्टीव स्मिथ के खिलाफ ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच एडिलेड ओवल के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज दूसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है और एक बार फिर से भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया की टीम के सबसे बड़े बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के ऊपर भारी पड़े। बुमराह ने स्मिथ को सिर्फ तीन रनों पर चलता कर दिया।

स्टीव स्मिथ और जसप्रीत बुमराह का आमना- सामना जब भी होता है तो यह एक इंटरेस्टिंग बैटल होता है। क्योंकि बुमराह इस वक्त दुनिया के नंबर एक तेज गेंदबाज हैं और स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक है। ऐसे में जब भी स्टीव स्मिथ सामने होते हैं तो बुमराह की कोशिश रहती है कि उनके ऊपर हमेशा हावी रहा जाए और बुमराह बार-बार यह करके दिखा रहे हैं।

स्टीव स्मिथ को आउट करके बुमराह ने बनाया यह खास रिकॉर्ड

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर स्टीव स्मिथ को तीन बार सिंगल डिजिट स्कोर में आउट किया है जसप्रीत बुमराह स्टीव स्मिथ को तीन बार सिंगल डिजिट स्कोर में आउट कर चुके हैं बुमराह से पहले यह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर किसी भी गेंदबाज ने नहीं किया है शायद इसीलिए तो जसप्रीत बुमराह को सबसे बड़ा गेंदबाज कहा जाता है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments