HomeHindi NewsChhattisgarh Newsजनदर्शन : बौनेपन से ग्रसित दुर्गेश ने लगाई गुहार.. नीलकंठ को श्रवण...

जनदर्शन : बौनेपन से ग्रसित दुर्गेश ने लगाई गुहार.. नीलकंठ को श्रवण यंत्र मिला तो बोले, राम-राम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेशभर से आए नागरिकों ने सीएम से अपनी समस्याएं सुनाईं। सीएम साय ने भी उन्हें निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान दुर्ग जिले के ग्राम खम्हरिया निवासी नीलकंठ बिसाल को जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। नीलकंठ बिसाल को जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को राम-राम कहकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

बौनेपन से ग्रसित हैं और बेसहारा भी हैं

45 वर्षीया दुर्गेश नंदिनी राठौर रायगढ़ जिला खरसिया विकासखंड घघरा ग्राम पंचायत निवासी हैं, जो बौनेपन से ग्रसित हैं। उन्होंने जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सब्जी बाड़ी, मछली पालन के लिए जमीन पट्टे की मांग की। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिला प्रशासन को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments