HomeHindi Newsसचिन तेंदुलकर की इस खास लिस्ट में शामिल हुए जेम्स एंडरसन

सचिन तेंदुलकर की इस खास लिस्ट में शामिल हुए जेम्स एंडरसन

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच धर्मशाला के मैदान पर पांचवा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पांचवे टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल जारी है और इस वक्त इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मुकाबले में एक बार फिर से इंग्लैंड ने अपने सबसे बड़े गेंदबाज जेम्स एंडरसन को प्लेइंग 11 में मौका दिया है। जेम्स एंडरसन का सीरीज में यह लगातार चौथा टेस्ट मैच है पहले टेस्ट मैच में एंडरसन नहीं खेले थे लेकिन उसके बाद हर टेस्ट मैच में एंडरसन खेलें हैं।

एंडरसन ने हासिल की दो बड़ी उपलब्धि

एंडरसन का भारत में यह 17वां टेस्ट मैच है, जो कि भारत में किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सबसे ज्यादा मुकाबले हैं। वह बतौर विदेशी खिलाड़ी एक देश में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने यूनिस खान औऱ राहुल द्रविड़ की बराबरी की है। यूनिस ने श्रीलंका में और द्रविड़ ने वेस्टइंडीज में 17-17 मैच खेले हैं।

इसके अलावा धर्मशाला 50वा वेन्यू है जहां पर एंडरसन मैच खेल रहे हैं। एंडरसन से पहले सचिन तेंदुलकर एक मात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 50 या उससे ज्यादा वेन्यू पर मुकाबले खेले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments