HomeHindi Newsरिटायरमेंट के बाद फिर से होने वाली है जेम्स एंडरसन की वापसी,...

रिटायरमेंट के बाद फिर से होने वाली है जेम्स एंडरसन की वापसी, अब इस जगह खेलते आएंगे नजर

इंग्लैंड की टीम के स्टार दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कुछ ही दिन पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टेस्ट मैच खेलने के बाद रिटायरमेंट ले लिया। लेकिन अब खबर आ रही है कि जेम्स एंडरसन की एक बार फिर से वापसी होने जा रही है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं बल्कि अब जेम्स एंडरसन लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे।

साल 2025 में होने वाली मेजर लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे एंडरसन

इंग्लैंड की टीम के स्टार खिलाड़ी जिंस एंडरसन ने आखिरी बार साल 2014 में T20 मुकाबले में शिरकत की थी। उसके बाद 2015 वर्ल्ड कप में जेम्स एंडरसन आखिरी बार वनडे मुकाबले में दिखाई दिए थे। लेकिन फिर इंग्लैंड ने अपने खेलने का तरीका बदला और फिर एंडरसन व्हाइट बॉल क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई नहीं दिए, उन्होंने लंबे अरसे तक टेस्ट खेला और अब टेस्ट से भी रिटायरमेंट ले चुके हैं।

लेकिन अब खबर आ रही है कि जेम्स एंडरसन मेजर लीग क्रिकेट से एक बार फिर से लीग क्रिकेट में वापसी करते नजर आने वाले हैं। और एक करोड़ 49 लाख रुपए की रकम के साथ जेम्स एंडरसन को मेजर लीग क्रिकेट के लिए साइन किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments