HomeHindi Newsधर्मशाला टेस्ट में जेम्स एंडरसन हासिल कर सकते हैं यह बड़ा मुकाम,हासिल...

धर्मशाला टेस्ट में जेम्स एंडरसन हासिल कर सकते हैं यह बड़ा मुकाम,हासिल कर सकते हैं यह बड़ी उपलब्धि

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच 7 मार्च से धर्मशाला के मैदान पर पांचवा टेस्ट मैच खेला जाना है। भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारत 3-1 की अजय बढ़त हासिल कर चुका है। ऐसे में भारतीय टीम की निगाहें 4-1 श्रृंखला को अपने नाम करने पर होगी।

लेकिन धर्मशाला टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के पास एक महा रिकॉर्ड बनाने का मौका रहेगा। जेम्स एंडरसन अब तक 698 विकेट हासिल कर चुके हैं। एंडरसन अगर दो विकेट और हासिल कर लेते हैं तो एंडरसन के टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट पूरे हो जाएंगे।

अगर एंडरसन दो विकेट हासिल कर लेते हैं तो जेम्स एंडरसन दुनिया के पहले ऐसे तेज गेंदबाज बन जाएंगे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट हासिल किए हैं। एंडरसन से पहले कोई भी खिलाड़ी यह कारनामा नहीं कर सका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments