HomeHindi NewsDelhi Newsजयशंकर बोले-कान खोलकर सुन लें.. राहुल गांधी ने दिया यह जवाब

जयशंकर बोले-कान खोलकर सुन लें.. राहुल गांधी ने दिया यह जवाब

राज्यसभा में ऑपरेशन सिन्दूर पर चर्चा के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि पिछले दशक में, हम आतंकवाद को वैश्विक एजेंडे में रखने में सक्षम रहे हैं। चाहे वह BRICS हो, SCO हो ,QUAD हो या द्विपक्षीय स्तर पर हो। तहव्वुर राणा, जो 26 वर्षों से वांछित था, अंतत: मोदी सरकार द्वारा वापस लाया गया और आज वह इस देश में मुकदमों का सामना कर रहा है। जयशंकर ने कहा कि मैं उनको कहना चाहता हूं, वो कान खोलकर सुन लें। 22 अप्रैल से 16 जून तक एक भी फोन राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच में नहीं हुआ है।

राहुल बोले-बोल नहीं पा रहे हैं पीएम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध विराम और टैरिफ पर दिए गए बयान पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री ने यह नहीं कहा है कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। सभी जानते हैं कि वह बोल नहीं पा रहे हैं। यही हकीकत है। अगर पीएम मोदी बोलेंगे, तो डोनाल्ड ट्रंप खुलकर बातें कहेंगे और पूरा सच सामने रखेंगे। इसीलिए वे (पीएम मोदी) बोल नहीं पा रहे हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने 14 बार जवाहरलाल नेहरू का नाम लिया। ये भी एक अजीब बात है कहां जवाहरलाल नेहरू को खींचना इसमें।

ऑपरेशन सिंदूर और महादेव कोई मजा लेने के लिए नहीं : गिरिराज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव पर चर्चा हुई। राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर बीच में जो कहा तो उसे सुनकर मुझे दुख हुआ। ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने कहा कि बड़ा मजा आया…। वे ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे थे। ऑपरेशन सिंदूर और महादेव कोई मजा लेने के लिए नहीं बल्कि भारत के शौर्य के लिए था। उनका यह कहना दुर्भाग्यपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments