HomeHindi NewsICC की मीटिंग में शामिल होने कोलंबो के लिए थोड़ी देर में...

ICC की मीटिंग में शामिल होने कोलंबो के लिए थोड़ी देर में रवाना होंगे जय शाह

कोलंबो में 19 से 22 तारीख तक होने वाली आईसीसी की मीटिंग में शामिल होने के लिए जय शाह थोड़ी देर में कोलंबो के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां पर हो सकता है पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भी फैसला होगा। यह तो तय है कि पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी होनी है लेकिन भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं इसको लेकर अभी भी सवालिया निशान बना हुआ है।

मीटिंग में हो सकती है जय शाह और मोहसिन नकवी की चर्चा

आईसीसी की जो मीटिंग होनी है उसमें बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह और पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नक्वी के बीच चर्चा हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत अपने मैच यूएई में खेलता हुआ दिखाई दे सकता है। एक विकल्प के तौर पर श्रीलंका को भी देखा जा सकता है इन सभी विषयों पर यानी हाइब्रिड मॉडल पर चर्चा हो सकती है।

इसके अलावा साल 2024 का जो t20 विश्व कप यूएस लेग में खेला गया और उसमें जो रेवेन्यू जेनरेट हुआ और जो नुकसान हुआ इस पर भी चर्चा होनी है। क्योंकि हमने देखा है कि यूएसए में वर्ल्ड कप को लेकर उतना क्रेज देखा नहीं गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments