HomeHindi Newsजय शाह ने दिखाई दरियादिली, पूर्व खिलाड़ी के इलाज के लिए एक...

जय शाह ने दिखाई दरियादिली, पूर्व खिलाड़ी के इलाज के लिए एक करोड़ का किया ऐलान

बीसीसीआई सेक्रेट्री जय शाह ने एक बार फिर से बड़ा दिल दिखाया है। जय शाह ने भारत के पूर्व क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ के इलाज के लिए एक करोड रुपए देने का ऐलान किया है। बीसीसीआई की तरफ से एक करोड रुपए अंशुमन गायकवाड़ के इलाज के लिए दिए जाएंगे।

साल 1983 में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान कपिल देव ने सभी साथी खिलाड़ियों से सहायता राशि का आग्रह किया था। और अब इसी बीच बीसीसीआई ने एक करोड रुपए की सहायता राशि का ऐलान कर दिया है।

आपको बता दे भारत के पूर्व क्रिकेट अंशुमन गायकवाड़ ब्लड कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं और इस वक्त लंदन में अपना इलाज करवा रहे हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल ने अंशुमन गायकवाड़ से लंदन में जाकर मुलाकात भी की थी। इस दौरान अंशुमन गायकवाड़ ने उनसे इलाज में पैसों की कमी के बारे में भी बताया था और संदीप पाटिल ने भारतीय बोर्ड से इसकी मदद भी मांगी थी।

आपको बता दें खबर यह भी है कि रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर ,मदनलाल,कीर्ति आजाद, मोहिंदर अमरनाथ सभी अपने-अपने तरीके से पैसे जुटानेकी कोशिश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments