HomeHindi Newsजडेजा और हर्षित राणा ने गेंदबाजी में मचाया धमाल, भारत के सामने...

जडेजा और हर्षित राणा ने गेंदबाजी में मचाया धमाल, भारत के सामने आसान सा लक्ष्य

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच नागपुर के मैदान पर पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम बिना 50 ओवर खेले ही 248 रनों पर ऑल आउट हो गई है और भारत के सामने 249 रनों का एक आसान सा लक्ष्य दिखाई दे रहा है।

इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी रही और फिलिप सॉल्ट और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 75 रन जोड़े। सॉल्ट ने 26 गेंदों में 43 रन औऱ डकेट ने 29 गेंदों में 32 रन बनाए। लेकिन जो रूट (14) और हैरी ब्रूक (0) सस्ते में पवेलियन लौटे। 

मिडल ऑर्डर में कप्तान जोस बटलर और जैकब बेथल ने पारी को संभाला। बटलर ने भारत में अपना पहला अर्धशतक जड़ते हुए 67 गेंदों में 52 रन बनाए। वहीं बेथल ने 64 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने 47.4 ओवरों में 248 रन बनाए। 

भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे हर्षित राणा और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट. मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया। अब यहां से देखना है कि भारत इस लक्ष्य का पीछा किसी तरीके से करता है। क्योंकि भारत के बल्लेबाज भी फॉर्म में नहीं है और उनके पास फार्म में वापसी का यहां पर एक शानदार मौका रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments