HomeHindi NewsEntertainmentअयोध्या से भगवान राम की मूर्ती लेकर लौटे जैकी श्रॉफ,लेकिन इस वजह...

अयोध्या से भगवान राम की मूर्ती लेकर लौटे जैकी श्रॉफ,लेकिन इस वजह से वीडियो हुआ वायरल

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान रामलला के दर्शन के लिए दुनियाभर से श्रद्धालू पहुंचे। इस मौके पर बॉलीवुड की दुनिया के भी कई दिग्गज सितारे राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे। वहीँ आयोजन के खत्म होने के बाद बॉलीवुड स्टार्स वापस आ गए है। स्टार्स के मुंबई एयरपोर्ट से एक बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच जैकी श्रॉफ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ बिना चप्पल के दिखाई दिए।

जैकी श्रॉफ का वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ अलग-अलग वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में एक्टर पोछा लगाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद एक्टर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से भी कई वीडियो वायरल हुए। अब इन सब के बीच जैकी श्रॉफ का नया वीडियो सामने आया है।

https://www.instagram.com/reel/C2acyszSPN7/?utm_source=ig_web_copy_link

इस नए वीडियो में जैकी श्रॉफ मुंबई के एयरपोर्ट पर नंगे पैर दिखाई दिए। इस दौरान एक्टर ने अपने हाथ भगवान राम की मूर्ति लिए हुए नजर आए। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ के साथ विवेक ओबेरॉय दिखाई दिए। जिन्होने बताया कि जैकी ऑफ यहां से भी नंगे पैर गए थे, वहां से भी नंगे पैर लौटे है। जैकी श्रॉफ के इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments