HomeHindi NewsEntertainmentमजा नहीं आएगा परेश रावल के बिना.. जॉनी लीवर ने दी हेराफेरी...

मजा नहीं आएगा परेश रावल के बिना.. जॉनी लीवर ने दी हेराफेरी 3 करने की सलाह

हेराफेरी 3 को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर ने इस पूरे मामले पर अपनी राय रखी है। परेश रावल ने बाबू भैया के अपने प्रतिष्ठित किरदार से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। उन्होंने कथित तौर पर रचनात्मक मतभेदों के कारण फिल्म छोड़ दी है, और यहां तक कि अपना साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दिया है। इस खबर ने फैंस को गहरा झटका दिया है, क्योंकि राजू, श्याम और बाबू भैया की तिगड़ी के बिना हेरा फेरी की कल्पना करना मुश्किल है। जॉनी लीवर हेरा फेरी फ्रेंचाइजी का भी एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उन्होंने परेश रावल को फिल्म में वापस आने की सलाह दी है।

बात करके सॉल्व कर लेना चाहिए

जॉनी लीवर ने कहा कि मुझे लगता है कि कर लेना चाहिए उनको फिल्म। बैठकर बात करें। मैटर सॉल्व करें क्योंकि फैंस बहुत मिस करेंगे परेश जी को फिल्म में। मजा नहीं आएगा न वैसे उनके बिना। तो बात करके सॉल्व कर लेना चाहिए मेरी नजर में तो यही सही है। जॉनी लीवर का यह बयान इस बात पर जोर देता है कि परेश रावल का किरदार फिल्म के लिए कितना महत्वपूर्ण है और उनके बिना फ्रेंचाइजी का जादू फीका पड़ सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मेकर्स को परेश रावल के साथ बैठकर मुद्दों को सुलझाना चाहिए।

हेराफेरी 3 की कास्ट को लेकर अनिश्चितता

परेश रावल के फिल्म छोडऩे के बाद से अक्षय कुमार (राजू) ने उन पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा भी दायर किया है, जिसमें कहा गया है कि उनके अचानक बाहर होने से भारी नुकसान हुआ है। इस कानूनी विवाद ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। फिलहाल हेराफेरी 3 की कास्ट को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन बाबू भैया की वापसी पर ही फिल्म का असली रंग वापस आ सकता है। जॉनी लीवर की सलाह एक महत्वपूर्ण आवाज है, जो फैंस की भावनाओं को भी दर्शाती है और उम्मीद जगाती है कि शायद परेश रावल और मेकर्स के बीच सुलह हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments