HomeHindi NewsT20 में हर रोज रन बनाना नामुमकिन है अगर आपका नाम विराट...

T20 में हर रोज रन बनाना नामुमकिन है अगर आपका नाम विराट कोहली नहीं है,स्टार खिलाड़ी का बड़ा बयान

दक्षिण अफ्रीका की टीम के स्टार खिलाड़ी और हाल ही में आईपीएल में पंजाब किंग्स की टीम के लिए खेल रहे राइली रूसो ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है और कहां है कि T20 क्रिकेट में हर रोज रन बनाना नामुमकिन है अगर आपका नाम विराट कोहली नहीं है।

आपको बता दे पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ विराट कोहली ने मात्र 47 गेंद में 92 रनों की पारी खेली थी। इस मुकाबले में रूसो ने भी शानदार तेज अर्धशतक जमाया था। उसके बाद विराट कोहली से उनकी लगातार बातचीत भी हुई थी।

आपको बता दे विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर फॉर्मेट के कंसिस्टेंट प्लेयर माने जाते हैं। विराट कोहली चाहे वनडे हो T20 हो या फिर टेस्ट हो हर फॉर्मेट में रन बनाते हैं। यही वजह है कि रूसो भी उनकी कंसिस्टेंसी के दीवाने नजर आए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments