HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में कांग्रेस का खाता खुलना भी मुश्किल.. सीएम नायब सिंह ने...

हरियाणा में कांग्रेस का खाता खुलना भी मुश्किल.. सीएम नायब सिंह ने किया बड़ा दावा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का प्रचार जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, नेताओं के दावे और वादे भी सामने आ रहे हैं। एक तरफ भाजपा का दावा है कि वह तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। वहीं कांग्रेस का दावा है कि उसकी 10 साल बाद सत्ता में वापसी हो रही है। अब सीएम नायब सिंह ने कह दिया कि राज्य में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा।

सुविधाएं देने नहीं बल्कि हरियाणा में भ्रष्टाचार करने आते हैं

हरियाणा के जींद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि इनका (कांग्रेस) तो खाता खुलना भी मुश्किल हो जाएगा। जिस प्रकार की स्थिति हरियाणा में कांग्रेस के लिए बन रही है, उससे यही समझ में आ रहा है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा हिसाब मानते फिर रहे हैं, उन्हें लेकर एक बात याद आती है कि जिनके खुद के खाते खराब हैं, वो हमारा हिसाब लिए फिरते हैं। नायब सिहं ने कहा कि ये लोग हरियाणा के लोगों को सुविधाएं देने नहीं बल्कि राज्य में भ्रष्टाचार करने आते हैं। ये लोगों को गुमराह करके वोट बटोरने की कोशिश करते हैं।

जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया

नायब सिंह ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में जनता को गुमराह करके अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही है लेकिन जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास न नीति है, न नीयत और न ही नेतृत्व। कांग्रेस को 5 अक्टूबर को जनता से जवाब मिलेगा। नायब सिंह ने दावा किया हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments