HomeHindi Newsआत्मनिर्भर-विकसित भारत का दस्तावेज है.. बजट पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

आत्मनिर्भर-विकसित भारत का दस्तावेज है.. बजट पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की नई संसद में वित्त मंत्री ने देश का आम बजट प्रस्तुत किया है। ये बजट 140 करोड़ देशवासियों की आशा, आकांक्षा और अमृत काल के संकल्पों को पूरा करने वाला सिद्ध होगा। आम बजट 2024-25 आत्मनिर्भर और विकसित भारत का एक दस्तावेज है। इस बजट में अंत्योदय की पावन भावना विकास की असीम संभावना है। इस बजट में किसानों की समृद्धि के लिए 1 लाख 52 हजार करोड़ रुपए कृषि और सहायक सेक्टर के लिए, महिला सशक्तिकरण के लिए 3 लाख करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है।

उप्र की बड़ी आबादी होगी लाभान्वित

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की आबादी इससे लाभान्वित होने वाली है। वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज जो बजट प्रस्तुत गया है वह विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है। छात्रों, किसानों, महिलाओं, आम जनता को समाहित करते हुए विकसित भारत की आधारशीला को रखा गया है। यह समावेशी बजट है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments