HomeHindi Newsराफा पर इजरायल की एयर स्ट्राइक.. रिफ्यूजी कैंप में मारे गए 35...

राफा पर इजरायल की एयर स्ट्राइक.. रिफ्यूजी कैंप में मारे गए 35 लोग

इजरायल लगातार फिलस्तीन पर हमले कर रहा है, तो हमास भी उसका जवाब दे रहा है। हमास ने हाल ही में इजरायल की राजधानी तेल अवीव पर हमला किया था। यह जनवरी के बाद सबसेे बड़ा हमला था, जिसमें राफा से 8 रॉकेट भी दागे गए थे। जवाब में इजरायल ने भी तगड़ा पलटवार किया और गाजा के रिफ्यूजी कैंप पर एयर स्ट्राइक कर दिया जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इस हमले से कई लोग जिंदा जल गए तो कुछ के सिर धड़ से अलग हो गए।

इजरायल का दावा, मारे गए 2 आतंकी

इजरायल का दावा है कि सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर यह हमला किया गया था। राफा के हमास कंपाउंड में कुछ आतंकी काम कर रहे थे। इजरायल डिफेंस फोर्स का दावा है कि हमले में दो सीनियर आतंकी यासीन राबिया और खालिद नागर मारे गए हैं। हमले के बाद लगी आग में कई नागरिकों के घायल होने का दावा इजरायल ने किया है। वहीं हमास ने इसे नरसंहार कहा है। गाजा के मुताबिक फलस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित एक रिफ्यूजी कैंप को निशाना बनाया गया है। अचानक हुए हमले के कारण कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments