HomeHindi Newsइजरायल भी करेगा महाकुंभ में भागीदारी.. जानें युद्धग्रस्त देश की क्या है...

इजरायल भी करेगा महाकुंभ में भागीदारी.. जानें युद्धग्रस्त देश की क्या है तैयारी

इजरायल अभी चौतरफा दुश्मनों से घिरा हुआ है और हर मोर्चे पर दुश्मनों के दांत खट्टे कर रहा है। चाहे ईरान हो या हमास या हिजबुल्ला, सब इजरायल पर हमलावर हैं। ऐसे में अब इजरायल उप्र के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ-2025 में भी अपनी भागीदारी निभाने के लिए तैयार है। इजराइल के राजदूत ने हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से उनके सरकारी आवास 6-कालीदास मार्ग पर मुलाकात की।

महाकुंभ में भागीदारी का भरोसा दिलाया

उन्होंने उत्तर प्रदेश में रक्षा क्षेत्र के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविल वर्क में भी इजराइल की मजबूत भागीदारी पर चर्चा की। उन्होंने इजरायल की ओर से महाकुंभ में भी भागीदारी का भरोसा दिलाया है। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि भारत और इजरायल के द्विपक्षीय संबंध सदैव घनिष्ट और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। दोनों देशों के मध्य राजनयिक, राजनैतिक, कूटनीतिक एवं व्यापारिक साझेदारी प्रगाढ़ हैं।

सिविल वर्क में भी इजराइल की मजबूत भागीदारी

इजराइल के राजदूत रियूवेन अजर ने उप्र में रक्षा और कृषि क्षेत्र के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविल वर्क में भी इजराइल की मजबूत भागीदारी की बात कही। मंत्री नन्दी ने विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में एक महाकुम्भ-2025 में आगमन के लिए उन्हें आमंत्रित किया।

महाकुंभ के लिए इजरायल है तैयार

इजराइल के राजदूत रियूवेन अजर ने महाकुम्भ में इजराइल की मजबूत उपस्थिति एवं भागीदारी का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में कार्य करने के लिए आमंत्रित किया है, जिसके लिए इजराइल तैयार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments