HomeSportsBGT Seriesक्या पूरी तरह से खत्म होने की ओर चल पड़ा है विराट...

क्या पूरी तरह से खत्म होने की ओर चल पड़ा है विराट कोहली का टेस्ट करियर?

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पर्थ के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच का दूसरे सेशन का खेल जारी है। और इस वक्त भारतीय टीम संघर्ष कर रही है और इस संघर्ष की वजह कहीं ना कहीं विराट कोहली है। क्योंकि विराट कोहली इस टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक है। और सीनियर खिलाड़ी होने के नाते विराट कोहली एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए।

सिर्फ पांच रन का योगदान दे सके विराट कोहली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जब बल्लेबाजी करने आए तो भारत के दो विकेट बेहद जल्दी गिर गए थे। विराट कोहली ने 12 गेंद का सामना किया और सिर्फ पांच रन ही बना सके। विराट कोहली इस मुकाबले में फ्रंट फुट पर रहकर ज्यादा बल्लेबाजी कर रहे थे और एक गेंद बाउंस हुई और सीधा स्लिप में चली गई और हेजलवुड ने उन्हें आउट कर दिया। और इस तरह से एक बार फिर से कोहली ने फैंस को निराश कर दिया।

ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर से यह सवाल उठने लगा है कि क्या वाकई में अब विराट कोहली का टेस्ट करियर पूरी तरह से खत्म होने की ओर चल पड़ा है? क्योंकि अगर इस सीरीज में विराट कोहली के बड़े रन नहीं बनते हैं तो शायद अगली सीरीज में विराट कोहली खेलते हुए ना दिखें। क्योंकि अब आलोचना विराट कोहली की काफी ज्यादा हो रही है और वह आलोचना काफी जायज भी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments