HomeHindi Newsक्या विराट ही बनने वाले हैं RCB के कप्तान? अश्विन ने दिया...

क्या विराट ही बनने वाले हैं RCB के कप्तान? अश्विन ने दिया जवाब

आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की बात की जाए तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। लेकिन बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में एक भी मार्की खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल नहीं किया है जो कप्तान बनने का दावेदार हो सकता है, ऐसे में आरसीबी की टीम का कप्तान आईपीएल 2025 में कौन होगा इसको लेकर अब रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है।

विराट ही करेंगे आरसीबी की कप्तानी: रविचंद्रन अश्विन

 अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि “मुझे लगता है कि विराट कोहली उस टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। मुझे ऐसा इसलिए लग रहा है क्योंकि उन्होंने कप्तान के लिए कोई फैसला नहीं किया है। जब तक कि वो किसी और के साथ जाने वाले नहीं हैं। मैं कप्तान के रूप में विराट के अलावा किसी और को नहीं देखता।

मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि उनकी नीलामी शानदार रही। उन्होंने इसे संतुलित किया और इंतजार किया। कई टीमें इस नीलामी में अपने पर्स में कई करोड़ लेकर आईं। वो शुरुआत से ही धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन आरसीबी ने बहुत सारा पैसा होने के बावजूद इंतज़ार करने का खेल खेला। मुझे किसकी ज़रूरत है? मुझे उन्हीं की ज़रूरत है। मेरी पूरी टीम महत्वपूर्ण है। मेरे 12 या 14 खिलाड़ी महत्वपूर्ण हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments