HomeHindi Newsक्या सूर्यकुमार यादव बनने वाले हैं मुंबई इंडियंस की टीम के नए...

क्या सूर्यकुमार यादव बनने वाले हैं मुंबई इंडियंस की टीम के नए कप्तान?

हाल ही में सूर्यकुमार यादव को भारत की T20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। जब सूर्यकुमार यादव को भारत की T20 टीम का नया कप्तान बनाया गया तब हर किसी को हैरानी हुई। क्योंकि हार्दिक पांड्या टीम के उप कप्तान थे तो हार्दिक पांड्या को पहले उप कप्तानी से भी हटा दिया गया और शुभमन गिल को T20 का उपकप्तान बना दिया गया. और सूर्यकुमार यादव को कप्तानी दे दी गई।

सूर्यकुमार यादव को लेकर एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। और अगर ऐसा होता है तो सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की टीम के भी कप्तान बनते नजर आ सकते हैं।

हार्दिक को रिलीज कर सकती है मुंबई की टीम

दरअसल मुंबई इंडियंस की टीम ने इस साल हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल किया था और टीम का कप्तान बनाया था। टीम का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा और मुंबई इंडियंस की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। और अब ऐसी खबर आ रही है की हार्दिक पांड्या को मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम रिलीज कर सकती है और सूर्यकुमार यादव को नया कप्तान बना सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments