HomeHindi Newsक्या टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं रविंद्र जडेजा? इंस्टाग्राम...

क्या टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं रविंद्र जडेजा? इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाई सनसनी

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में भारतीय टीम की टेस्ट जर्सी की एक तस्वीर पोस्ट की है। रविंद्र जडेजा उस जर्सी में लिखा है और अब उस स्टोरी से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर अचानक से रविंद्र जडेजा ने टेस्ट जर्सी की तस्वीर क्यों स्टोरी में लगाई है? सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि रविंद्र जडेजा शायद टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास का मन बना रहे हैं और इसी तरह के कयास लगातार लगाए जा रहे हैं।

बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी में कुछ इस तरह का रहा था जडेजा का प्रदर्शन

हाल ही में संपंन्न हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था जिसके चलते उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा लेकिन रविंद्र जडेजा भी इससे अछूते नहीं रहे। जडेजा तीन मैचों में केवल चार विकेट लेने में सफल रहे और बल्ले से 27 की औसत से 135 रन बनाए।

https://x.com/ImTanujSingh/status/1877698258375491627?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1877698258375491627%7Ctwgr%5E225cee2c7219d21ed51c369e7b14cc5dd2c7635c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments