HomeHindi Newsक्या आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उतरने वाले हैं केएल राहुल?

क्या आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उतरने वाले हैं केएल राहुल?

आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने आईपीएल में एंट्री साल 2022 के आईपीएल में की थी। दोनों सीजन में लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई लेकिन प्लेऑफ से आगे नहीं बढ़ सकी और तीनों सीजन में लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम की कप्तानी केएल राहुल ने संभाली। लेकिन जिस तरह से इस साल केएल राहुल और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच बहस बाजी हुई है उसके बाद केएल राहुल शायद ही लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम में रिटेन होते नजर आए।

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उतर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट

दरअसल लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम की कप्तानी करने वाले केएल राहुल को लेकर यह कहा जा रहा है कि लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम उन्हें रिटेन करने के बारे में नहीं सोच रही है। ऐसे में केएल राहुल मेगा ऑक्शन में उतरते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी मेगा ऑक्शन में उतरते दिखाई दे सकते हैं मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह की खबरें सामने आई है।

31 अक्टूबर से पहले आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को देनी है। अब उसमें लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम केएल राहुल का नाम देती है या नहीं देखना दिलचस्प होगा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में तो ऐसा कहा जा रहा है कि अगर केएल राहुल मेगा नीलामी में उतरते दिखाई दें तो यह हैरानी की बात नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments