HomeHindi Newsक्या चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हारिस रउफ? सामने आया ...

क्या चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हारिस रउफ? सामने आया बड़ा अपडेट

पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच इस वक्त ट्राईनेशन सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मुकाबला आज दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच लाहौर के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान की टीम को एकतरफ़ा अंदाज में हरा दिया है. और इसी मुकाबले के दौरान पाकिस्तान की टीम के सबसे तेज गेंदबाज हारिस रउफ चोटिल हो गए हैं और अब उनकी फिटनेस को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा अपडेट दिया है।

क्या चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हारिस रउफ?

कीवी टीम के खिलाफ मैच में रऊफ ने सिर्फ 6.2 ओवर गेंदबाजी की थी जिसके बाद चोट के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। उन्होंने इस दौरान सिर्फ 23 रन दिए और एक विकेट लिया। रऊफ मैच में बल्लेबाजी करने नहीं आए और पाकिस्तान अंत में मैच हार गया। इस मैच में रऊफ के चोटिल होने के बाद ऐसी आशंका थी कि तेज गेंदबाज आगामी आईसीसी इवेंट से बाहर हो सकता है, लेकिन पीसीबी ने खुलासा किया कि रऊफ की चोटि उतनी गंभीर नहीं है, जितनी पहले लगा था और वो चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत तक फिट हो जाएंगे।

पीसीबी ने ये भी खुलासा किया कि एहतियात के तौर पर रऊफ 12 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। पीसीबी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, “एमआरआई और एक्स-रे स्कैन के बाद, ये पुष्टि हुई है कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए मैच के दौरान मांसपेशियों में मोच आ गई है। चोट गंभीर नहीं है और उम्मीद है कि वो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे, जो 19 फरवरी को कराची में शुरू होगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments