चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पूर्व कप्तान धोनी इस आईपीएल 2024 के सीजन में शानदार फार्म में चल रहे हैं। धोनी को अब तक जितने भी मुकाबले में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है धोनी ने अपने बल्ले से छाप छोड़ी है। लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर यह कयास लगाये जा रहे हैं कि शायद महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की टीम के लिए खेल चुके माइकल हसी ने एक बड़ा बयान धोनी को लेकर दिया है।
महेंद्र सिंह धोनी अभी संन्यास नहीं लेंगे: माइकल हसी
दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स की कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहने वाले माइकल हसी ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी अभी रिक्वायरमेंट नहीं लेंगे और वह अगले साल भी चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
आपको बता दें इस आईपीएल की शुरुआत से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक से अपनी कप्तानी से इस्तीफा दे दिया और ऋतुराज गायकवाड को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया। यानी संकेत कुछ इसी तरह के नजर आ रहे हैं कि शायद धोनी अगले साल खेलते हुए दिखाइ ना दें। लेकिन हसी के बयान के मुताबिक धोनी आगे खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।