HomeHindi Newsक्या गुजरात टाइटंस की टीम से होने वाली है आशीष नेहरा की...

क्या गुजरात टाइटंस की टीम से होने वाली है आशीष नेहरा की छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले हर कोई रिटेंशन को लेकर बेताब है। रिटेंशन की लगातार खबरें भी सामने आ रही है लेकिन फ्रेंचाइजी कहीं ना कहीं नए कोच और पुराने कोचों की छुट्टी करने पर भी लगातार अपडेट दे रहा है। और अब एक खबर गुजरात टाइटंस की टीम के मुख्य कोच आशीष नेहरा को लेकर सामने आ रही है।

क्या गुजरात टाइटंस की टीम अलग होंगे आशीष नेहरा?

दरअसल पिछले काफी समय से यह खबर निकलकर सामने आ रही थी कि आशीष नेहरा की गुजरात टाइटंस की टीम से छुट्टी हो सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा था क्योंकि गुजरात टाइटंस की टीम का मालिकाना हक बदलने वाला है। और सबको यह लग रहा है कि जो पुराने कोचिंग स्टाफ के मेंबर है उसकी छुट्टी हो सकती है लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है, और आशीष नेहरा लगभग गुजरात टाइटंस की टीम में ही रुकने वाले हैं उनके साथ विक्रम सोलंकी भी टीम में बने रह सकते हैं।

आपको बता दें आशीष नेहरा की कोचिंग के दौरान गुजरात टाइटंस की टीम ने पहली बार में ही खिताब अपने नाम किया था और दूसरी बार टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि तीसरे सीजन में हार्दिक पांड्या टीम को छोड़कर मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो गए और शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सकी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments