HomeSportsBGT Seriesविराट कोहली को लेकर लाइव टीवी पर आपस में भिड़े इरफान पठान...

विराट कोहली को लेकर लाइव टीवी पर आपस में भिड़े इरफान पठान और संजय मांजरेकर

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न के मैदान पर चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। चौथे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है और भारतीय टीम इस वक्त बैकफुट पर दिखाई दे रही है। भारतीय टीम इस मुकाबले में पहले तो गेंदबाजी में फ्लॉप हुई और उसके बाद बल्लेबाजों ने भी धोखा दे दिया। यशस्वी जयसवाल और विराट कोहली के बीच 102 रनों की साझेदारी हुई लेकिन यह साझेदारी एक रन आउट के जरिए टूटी। और इसी रन आउट को लेकर अब भारत के दो पूर्व क्रिकेटर लाइव टीवी शो में भिड़ गए हैं।

लाइव टीवी शो में विराट कोहली को लेकर भिड़े इरफान पठान और संजय मांजरेकर

दरअसल यशस्वी जयसवाल जब रन आउट हुए तो उस वक्त नॉन स्ट्राइकर एंड पर विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। और संजय मांजरेकर का कहना है कि यह रन आउट में गलती विराट कोहली की है। जबकि इरफान पठान का मानना है कि इसमें गलती विराट कोहली की नहीं थी। यह रन बनता ही नहीं था। इसी को लेकर दोनों आपस में बहस करने लगे।

https://x.com/KishorJoshi02/status/1872561266218385641?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1872561266218385641%7Ctwgr%5E7993cdde31e537d1326360dacbd4f9add6e42c6f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketnmore.com%2Fcricket-news%2Firfan-pathan-and-sanjay-manjrekar-verbal-argument-on-virat-kohli-and-yashasvi-jaiswal-run-out-159742

दरअसल इस पूरी डिबेट के दौरान इरफान पठान लगातार संजय मांजरेकर को यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि किस तरह से इसमें विराट कोहली की गलती नहीं है। जबकि संजय मांजरेकर जब बोलने की कोशिश कर रहे थे तब इरफान पठान लगातार बोल रहे थे और ऐसे में नाराजगी में संजय मांजरेकर ने कहा कि आप ही बोल लो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments