HomeHindi Newsईरान ने दागी मिसाइल, कहा-कई आतंकी मरे.. बेशरम पाकिस्तान का अजीब तर्क

ईरान ने दागी मिसाइल, कहा-कई आतंकी मरे.. बेशरम पाकिस्तान का अजीब तर्क

ईरान ने पाकिस्तान के आतंकियों के खिलाफ एयर स्ट्राइक कर मिसाइल से हमले किए हैं। ईरान ने यह हमला पीओके के बलूचिस्तान में किया है। ईरान ने दावा किया है कि इस हमले में कई आतंकी मारे गए हैं। वहीं पाकिस्तान ने फिर बेशर्मी दिखाते हुए कहा कि कहा इस हमले में बच्चे ही मारे गए हैं। भारत ने भी जब पाकिस्तान के बालाकोट पर एयर स्ट्राइक की थी तो आतंकिस्तान ने कहा था कि सिर्फ पेड़ ही उखड़े हैं। ऐसा ही तर्क वह अब भी दे रहा है, जब कह रहा है कि सिर्फ बच्चे ही मरे हैं। बहरहाल पाकिस्तान ने ईरान को गीदड़भभकी दी है कि इसका अंजाम बुरा होगा।
जैश अल अदल था निशाने पर
पाकिस्तान ने आतंकी समूह जैश अल अदल को निशाना बनाते हुए यह हमला किया है। यह हमला तब हुआ है जब हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के समकक्ष से मुलाकात की थी। इस आतंकी संगठन को आईएसआई का खास माना जाता है। इसी ने ईरान से भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव का अपहरण किया था और उसे आईएसआई को सौंप दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने जाधव को जासूसी मामले में फंसाया और वहां की अदालत ने मौत की सजा सुना दी। तब से यह मामला इंटरनेशन कोर्ट में चल रहा है।
पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस हमले में दो बच्चों की मौत हुई है तो 3 अन्य घायल हुए हैं। प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह कृत्य पूरी तरह से अवैध है। यह एकतरफा हरकत अच्छे पड़ोसी संबंधों के अनुरूप नहीं है। ईरान पहले भी पाकिस्तान पर आतंकियों को पनाह देने के आरोप पर सर्जिकल स्ट्राइक करते रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments