HomeHindi NewsIPL UPDATE: दिल्ली कैपिटल की टीम ने भारत के इस पूर्व खिलाड़ी...

IPL UPDATE: दिल्ली कैपिटल की टीम ने भारत के इस पूर्व खिलाड़ी को बनाया अपनी टीम का नया हेड कोच

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल की टीम ने एक बड़ा फैसला करते हुए भारत के पूर्व बल्लेबाज हेमांग बदानी को अपनी टीम का नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है। तो वहीं भारत के लिए खेलने वाले एक और पूर्व खिलाड़ी वेणुगोपाल राव को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बना दिया है। दिल्ली कैपिटल की टीम ने इसका ऐलान भी कर दिया है।

दरअसल इसी साल कुछ दिनों पहले दिल्ली कैपिटल की टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने दिल्ली कैपिटल की टीम की कोचिंग से इस्तीफा दे दिया था। और अब उन्होंने पंजाब किंग्स की टीम का दामन थाम लिया है। यही वजह है कि अब हेड कोच के तौर पर हेमांग बदानी को चुन लिया गया है।

वही खबर यह भी आ रही है कि दिल्ली कैपिटल की टीम ने कुलदीप यादव ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को रिटेन करने का मन बना लिया है। तो वहीं पृथ्वी शॉ को रिलीज किया जाने वाला है। यानी तीन खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल की टीम रिटेन भी करने वाली है और उन्होंने अपने कोचिंग का भी ऐलान कर दिया है। दिल्ली कैपिटल की टीम अब तक आईपीएल का खिताब2 नहीं जीत सकी है। ऐसे में इस बार टीम को काफी ज्यादा उम्मीदें अपने खिलाड़ियों से रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments