HomeHindi NewsIPL मेगा ऑक्शन की प्लेयर लिस्ट और प्लेयर सेट आए सामने, इन...

IPL मेगा ऑक्शन की प्लेयर लिस्ट और प्लेयर सेट आए सामने, इन खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

आईपीएल 2025 के लिए किए जाने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। लेकिन बीसीसीआई ने सिर्फ 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है उनकी डिटेल सामने की है। आईपीएल 2025 के लिए किए जाने वाला ऑक्शन 24 नवंबर को दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।

दरअसल आईपीएल ने खिलाड़ियों की नीलामी सूची जारी कर दी गई है। जिसमें कुल 574 खिलाड़ी हैं. ये सभी 24 और 25 नवंबर 2024 को सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाली मेगा नीलामी में शामिल होंगे।574 खिलाड़ियों में से 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी हैं। तीन खिलाड़ी एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है जो की काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है। वहीं 366 भारतीयों में से 318 अनकैप्ड भारतीय होंगे इसमें 208 विदेशी खिलाड़ियों में से 12 अनकैप्ड होंगे।

आपको बता दें 150 खिलाड़ी 1.50 करोड़ की बेस प्राइस वाले होंगे। 1.25 करोड़ की बेस प्राइस वाले 18, 1 करोड़ की बेस प्राइस वाले 23, 75 लाख बेस प्राइस वाले 92, 50 लाख की बेस प्राइस वाले 8, 40 लाख की बेस प्राइस वाले 5 और 30 लाख की बेस प्राइस वाले 320 खिलाड़ी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments