HomeHindi Newsआईपीएल मेगा ऑक्शन की तारीख आई सामने, इस दिन होगा ऑक्शन

आईपीएल मेगा ऑक्शन की तारीख आई सामने, इस दिन होगा ऑक्शन

आईपीएल रिटेंशन की लिस्ट सामने आने के बाद अब फैंस को आईपीएल के मेगा ऑक्शन का इंतजार है। क्योंकि इस बार मेगा ऑक्शन होना है। और मेगा ऑक्शन में हर कोई यह देखता है कि उनके खिलाड़ी।को कितने पैसे में खरीदा जा रहा है और कौन सा खिलाड़ी किस टीम में जा रहा है। ऐसे में फैन्स की बेताबी हम थोड़ी कम कर देते हैं और आपको आईपीएल के मेगा ऑक्शन की तारीख के बारे में बता देते हैं।

इस तारीख को होगा आईपीएल का मेगा ऑक्शन

आईपीएल मेगा एक्शन को लेकर फिलहाल मीडिया रिपोर्ट में जो खबर सामने आई है वह यह है कि आईपीएल का मेगा ऑक्शन इस बार भारत में नहीं होगा बल्कि भारत के बाहर होगा। आईपीएल का मेगा एक्शन रियाद में होगा और यह ऑक्शन 24 और फिर 25 नवंबर को होगा। यानी ऑक्शन दो दिन तक चलेगा और दूसरे दिन भी बहुत सारे खिलाड़ियों के नाम सामने आ सकते हैं। क्योंकि काफी सारे खिलाड़ियों के नाम बोली में आएंगे।

अब देखना यह है कि कौन-कौन से खिलाड़ी आईपीएल के मेगा ऑक्शन में अपना नाम बोली के लिए देते हैं। क्योंकि बेन स्टोक्स को लेकर यह खबर सामने आ रही है कि बेन स्टोक्स अपना नाम आईपीएल के मेगा ऑक्शन में बोली में नहीं डालेंगे क्योंकि वह इंग्लैंड क्रिकेट को वरीयता देना चाहते हैं और अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ ही रहना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments