HomeHindi Newsइन पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है IPL 2024 की चैंपियन...

इन पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है IPL 2024 की चैंपियन टीम KKR

आईपीएल 2024 की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने दमदार प्रदर्शन करके आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। अब बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले रिटेंशन पॉलिसी जारी कर दी है। यानी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को भी अब अपने पांच रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट 31 अक्टूबर से पहले बीसीसीआई को सौंपनी होगी। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के पांच रिटेन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

श्रेयस अय्यर सहित इन पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को खिताब दिलाने में कई खिलाड़ियों का अहम योगदान था। अब हर खिलाड़ियों को तो रिटेन नहीं किया जा सकता ऐसे में हम उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम हर हाल में रिटेन करना चाहेगी जिसमें पहला नाम कप्तान श्रेयस अय्यर का होगा।

इसके अलावा नंबर दो पर ऑलराउंडर आंद्रे रसल, नंबर तीन पर सुनील नारायण, नंबर चार पर वेंकटेश अय्यर, नंबर पांच पर रिंकू सिंह रिटेन होते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं अगर विकल्प के तौर पर देखें तो हर्षित राणा भी रिटन हो सकते हैं लेकिन इन्हें राइट टू मैच कार्ड के तहत शामिल किया जा सकता है। विकल्प के तौर पर मिचेल स्टार्क भी हैं लेकिन मिचेल स्टार्क को शायद ही अगले तीन सालों के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रिटेन करें क्योंकि अब मिचेल स्टार्क बहुत जल्द रिटायरमेंट भी ले सकते हैं।

पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम

श्रेयस अय्यर

सुनील नारायण /फिल सॉल्ट

आंद्रे रसेल

रिंकू सिंह

वेंकेटेश अय्यर /हर्षित राणा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments