HomeHindi NewsChhattisgarh Newsतेलासीपुरी धाम के दशहरा मेला के लिए दिया न्योता.. सीएम साय से...

तेलासीपुरी धाम के दशहरा मेला के लिए दिया न्योता.. सीएम साय से मिला सतनामी समाज के लोग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास में आए सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को तेलासीपुरी धाम में आयोजित दशहरा मेला उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल को तेलासीपुरी धाम दशहरा मेला उत्सव में आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए मेला उत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, पूर्व विधायक गुरु दयाल बंजारे, पूर्व विधायक संजय ढीढी सहित सतनामी समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments