HomeHindi NewsHaryanaश्रीलंका में चल रहा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव.. सीएम मनोहर ने दी बधाई

श्रीलंका में चल रहा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव.. सीएम मनोहर ने दी बधाई

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का श्रीलंका के कोलंबो में भव्य रूप से आयोजन हो रहा है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। वैश्विक स्तर पर भारत की महान सांस्कृतिक विरासत और हरियाणा की समृद्ध सभ्यता से दुनियाभर के लोग भी अवगत हो रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। हरियाणा की भाजपा सरकार ने इस वर्ष से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की शुरुआत की है, जो कि विदेशों में चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments