HomeEnglish NewsINSIDE NEWS: 13 सितंबर से चेन्नई में लगेगा टीम इंडिया का कैंप,रोहित-...

INSIDE NEWS: 13 सितंबर से चेन्नई में लगेगा टीम इंडिया का कैंप,रोहित- विराट भी आ सकते हैं नजर

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होना है। फिलहाल दलीप ट्राफी खेली जा रही है और भारत के ज्यादातर खिलाड़ी उसमें खेलते हुए नजर आ रहे हैं। दलीप ट्रॉफी में विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। इसके अलावा शुभमन गिल, केएल राहुल सभी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं,और अब टीम इंडिया के कैंप को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

13 तारीख से चेन्नई में लगेगा टीम इंडिया का कैंप

19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज का आगाज होना है। तो उससे पहले टीम इंडिया का एक कैंप लगेगा है जो की चेन्नई में लगेगा। जहां पर भारतीय टीम के खिलाड़ी उसे कैंप में शामिल होते हुए नजर आएंगे। खबर तो यह भी है कि रोहित और विराट भी इस कैंप में शामिल हो सकते हैं लेकिन वो कितनी तारीख से होंगे इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

बेंगलुरु से चेन्नई पहुंच चुके है खिलाड़ियों के किट बैग

दलीप ट्रॉफी का जब मैच बेंगलुरु में शुरू हो रहा था तो उस वक्त टीम इंडिया के खिलाड़ियों के किट बैग चेन्नई भेजे जा रहे थे। सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आई है उसमें यही कहा जा रहा था कि जो खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ सेलेक्ट होने वाले हैं उनके किट बैग चेन्नई पहुंच गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments