HomeHindi Newsवनाग्नि से जंगलों की रक्षा को वन पंचायत सरपंच ऊखीमठ की अभिनव...

वनाग्नि से जंगलों की रक्षा को वन पंचायत सरपंच ऊखीमठ की अभिनव पहल,मातृशक्ति भी बनी सारथी

वनाग्नि से होने वाले नुकसान व इसकी सुरक्षा को लेकर वन पंचायत सरपंच ऊखीमठ पवन राणा ने अभिनव पहल की है।पवन राणा द्वारा स्थानीय मातृशक्ति के साथ लगातार व सार्थक संवाद करते हुए उन्हें वनों की सुरक्षा को लेकर जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।उनकी इस पहल में मातृशक्ति द्वारा उनका साथ दिया जा रहा है एवं जंगल में आग लगाने वालों पर निगरानी और वन विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई के प्रयास किए जा रहे हैं।जिलाधिकारी व प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग ने पवन राणा की इस विशेष पहल की सराहना की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments