HomeHindi NewsCrimeनिर्दोषों को फंसाया न जाए, डीएनए टेस्ट कराएं.. अयोध्या गैंगरेप पर बोले...

निर्दोषों को फंसाया न जाए, डीएनए टेस्ट कराएं.. अयोध्या गैंगरेप पर बोले सांसद अवेधश प्रसाद

नाबालिग लडक़ी से सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर आज बुलडोजर चला है। उस पर आरोप हैं कि साथियों के साथ उसने 12 साल की नाबालिक से गैंगरेप किया। सीएम योगी पीडि़ता की मां से मिले, जिसके बाद उस पर कार्रवाई तेज हो गई है। इस पर फैजाबाद (अयोध्या) सांसद अवधेश प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

घटना दर्दनाक और शर्मनाक, न हो रानजीति

अवधेश प्रसाद ने कहा कि जहां तक इस घटना का सवाल है, यह बहुत ही दर्दनाक और शर्मनाक है। इस घटना में शामिल सभी लोगों की जांच होनी चाहिए, सच्चाई का पता लगाया जाना चाहिए और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां तक पीडि़ता का सवाल है तो हमारी पार्टी पूरी तरह से पीडि़ता के साथ खड़ी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीय जनता पार्टी इस पर राजनीति कर रही है। मैं ऐसे लोगों से विनम्र निवेदन करता हूं कि यह राजनीति का समय नहीं है।

लाखों लोग फोटो खिंचाते हैं

सांसद ने कहा कि निर्दोषों को फंसाया नहीं जाना चाहिए और डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए। पीडि़ता की आर्थिक मदद भी की जानी चाहिए। मैंने कभी किसी ऐसे व्यक्ति को अपने पास नहीं आने दिया, जिसका अपराध से थोड़ा भी संबंध हो। मैंने उनसे कभी किसी तरह की मदद नहीं ली। जहां तक आरोपियों के साथ फोटो की बात है तो लाखों लोग हमारे साथ फोटो खिंचवाते हैं, सेल्फी लेते हैं। भाजपा को इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments