HomeHindi NewsCrimeइंडिगो और बीएमसी को धमकी.. बम से उड़ाने का मिला था यह...

इंडिगो और बीएमसी को धमकी.. बम से उड़ाने का मिला था यह संदेश

चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बम की धमकी का संदेश मिला। वहीं मुंबई के बीएमसी मुख्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि जांच के बाद कुछ नहीं मिला और मुंबई पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं इंडिगो की फ्लाइट मुंबई में सुरक्षित लैंड हो चुकी है।

शरारत निकली बम की धमकी

इंडिगो ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6-ई 5149 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने पर चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया। सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं। हम सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं और सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में उतार दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि फ्लाइट में बम नहीं मिला है।

कुछ नहीं मिला संदिग्ध

मुंबई के बीएमसी मुख्यालय को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। अज्ञात व्यक्ति ने मुख्यालय को उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। बीएमसी मुख्यायल को तत्काल खाली कराया गया7 पुलिस ने बीएमसी मुख्यालय की जांच की लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मुंबई पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments